HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

कानपुर में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह आग कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी गड़रियनपुरवा चौकी क्षेत्र में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है। फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Air India plane : एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर

बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। घटना  में 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। अग्नि कांड में फैक्टरी से पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

फैक्टरी में लगी भीषण आग से जयप्रकाश सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी जनपद उन्नाव, नरेंद्र (40) उर्फ दिन्नू सैनी पुत्र स्व. श्री महावीर सैनी निवासी थाना सचेंडी कानपुर नगर और प्रदीप (28) उर्फ राजू पुत्र राम कुमार गौतम निवासी छतरपुर थाना, शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं। वहीं, गौरव और मनोज घायल हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...