1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर, महिला यूट्यूबर ने लगाया ये गंभीर आरोप

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर, महिला यूट्यूबर ने लगाया ये गंभीर आरोप

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह के खिलाफ बिहार के पटना में महिला यूट्यूबर ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने एक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर बबिता मिश्रा ने पटना के कदमकुआं थाने में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह के खिलाफ बिहार के पटना में महिला यूट्यूबर ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने एक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर बबिता मिश्रा ने पटना के कदमकुआं थाने में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कदमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि 26 सितंबर को एक महिला यूट्यूबर ने थाने में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दर्ज एफआईआर में महिला यूट्यबर ने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगो ने उन्हें पवन सिंह के रास्ते से हट जाने की धमकी दी।

धमकी मिलने से परेशान महिला यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात लोगो ने उनकी गाड़ी रोक कर उन्हें धमकी दी और कहा पवन भैया का आदेश है ज्योति सिंह के मामले से तुम हट जाओ,नहीं तो जान से मार देंगे।

यूट्यूबर का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने कट्टा उसके सिर पर रख दिया था और बाद में वहां से फरार हो गए। महिला यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने कहा कि इसकी शिकायत 24 सितंबर को पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की। मेल के जरिए सीएम नीतिश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...