1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Simple Skin Care Routine: खूबसूरत और दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन

Simple Skin Care Routine: खूबसूरत और दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन

खूबसूरत चमकदार चेहरे की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए चेहरे को खास देखभाल की जरुरत होती है। आज हम आपको कुछ आसान से स्किन केयर रुटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा को पाएंगे ही साथ में निखार हुआ चमकदार चेहरे भी नजर आएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खूबसूरत चमकदार चेहरे की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए चेहरे को खास देखभाल की जरुरत होती है। आज हम आपको कुछ आसान से स्किन केयर रुटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा को पाएंगे ही साथ में निखार हुआ चमकदार चेहरे भी नजर आएगा।
किसी भी स्किन केयर रुटीन को फॉलो करने से पहले ध्यान में रखें कि यह आपकी स्किन के अनुसार होना चाहिए। ड्राई स्किन के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जिनमें हाइड्रेटिंग गुण हों- जैसे ह्यालुरोनिक एसिड, ग्लिसरिन और एलोवेरा।

पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब

ऑइली स्किन के लिए मैटिफाइंग प्रोडक्ट्स चुनें। इनमें सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑइल शामिल हो सकते हैं। सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेगरेंस-फ्री और सौम्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इनमें कैमोमाइल या कैलेंडुला एक्सट्रैक्ट शामिल हो सकते हैं।

स्किन केयर रुटीन के लिए सबसे पहले क्लींजिंग है। ये आपकी स्किन पर जमा गंदगी, अतिरिक्त तेल और प्रदूषण के कणों को दूर करती है। ऐसे क्लींजर चुनें, जो जेंटल हों। विच हैज़ल एक्सट्रैक्ट एक जेंटल स्ट्रिन्जेंट की तरह काम करता है और ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इसके साथ ही, मॉइश्चराइजिंग से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। एलोवेरा या ऑलिव ऑयल वाले प्रोडक्ट्स को लगा सकते हैं।

स्किन को हफ्ते में एक या दो बार एक्सफॉलिएट करना बेहद जरूरी है। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं और स्किन पहले से ज्यादा ग्लो करती है। ओटमील और शुगर जैसे नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें।

स्किन को ग्लोईंग बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी जरुर पिएं। अपनी डाइट में हाइड्रेटिंग फूड्स, जैसे खीरा, तरबूज और नारियल पानी को शामिल करें। आपकी त्वचा न केवल बेहतर दिखेगी, बल्कि अंदर से सेहतमंद भी बनेगी।

पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार

हेल्दी स्किन के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की गहरी नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद के दौरान आपकी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इससे दिनभर की थकान का असर कम होता है, और त्वचा ताजा, जवान और दमकती हुई नजर आती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...