1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका और राहुल गांधी पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस चुनाव आते ही झूठे वादे लेकर आ गई

प्रियंका और राहुल गांधी पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस चुनाव आते ही झूठे वादे लेकर आ गई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, प्रियंका जी! आपको महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने वाली हमारी भाजपा सरकार की भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना को आपकी सरकार ने बंद क्यों किया? इस योजना को आगे क्यों नहीं बढ़ाया? आपको महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो क्या आपने आपकी कांग्रेस सरकार से पूछा कि महिला अत्याचार में राजस्थान देश में पहले नंबर पर क्यों हैं ?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस और भाजपा पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर जोरदान हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आपको महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो क्या आपने आपकी कांग्रेस सरकार से पूछा कि महिला अत्याचार में राजस्थान देश में पहले नंबर पर क्यों हैं?

पढ़ें :- मोदी की गारंटी से देश की करीब 115 करोड़ जनता सीधे हो रही है लाभान्वित, इस ब्रह्मास्त्र का विपक्ष के पास नहीं है कोई काट

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, प्रियंका जी! आपको महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने वाली हमारी भाजपा सरकार की भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना को आपकी सरकार ने बंद क्यों किया? इस योजना को आगे क्यों नहीं बढ़ाया? आपको महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो क्या आपने आपकी कांग्रेस सरकार से पूछा कि महिला अत्याचार में राजस्थान देश में पहले नंबर पर क्यों हैं ? क्या आपने आपकी कांग्रेस सरकार से पूछा कि मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश भर में बदनाम क्यों है?

इसके साथ ही उन्होंने कहा, कांग्रेस चुनाव आते ही पहले की तरह फिर से झूठे वादे लेकर जनता के सामने आ गई है। अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी जी ने घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो 10 हजार रु प्रति वर्ष हर महिला को देंगे। उनको पता है कांग्रेस तो आनी नहीं है बोलने में क्या जाता है। वैसे यह वादा भी उनके भाई राहुल के उस वादे जैसा ही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा। पूरे पांच साल निकल गए पर आज तक तो किसानों का कर्ज माफ हुआ नहीं।

 

पढ़ें :- Mizoram Election Results 2023: मिजोरम की 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, रुझानों में सत्ता से बेदखल हो रही MNF
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...