1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

पढ़ें :- 7 महीने से लापता थी बेंगलुरु की छात्रा, एक OTP से कैसे मिली? अब शादीशुदा और गर्भवती...

पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी के समक्ष सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलनिकासी सहित क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया।

मुलाकात के बाद अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास तथा प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी जीप, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...