HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने ससुराल पक्ष पर लगाया संगीन आरोप, उत्तराखंड के DGP से की शिकायत

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने ससुराल पक्ष पर लगाया संगीन आरोप, उत्तराखंड के DGP से की शिकायत

देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (Former Prime Minister VP Singh) की पोती अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh) ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। ये हाईप्रोफाइल मामला इन दिनों काफी सुर्खियां में है। अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh)  के पति अर्केश नारायण सिंह देव (Arkesh Narayan Singh Deo) ओडिशा के बलांगीर राजपरिवार से हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (Former Prime Minister VP Singh) की पोती अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh) ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। ये हाईप्रोफाइल मामला इन दिनों काफी सुर्खियां में है। अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh)  के पति अर्केश नारायण सिंह देव (Arkesh Narayan Singh Deo) ओडिशा के बलांगीर राजपरिवार से हैं। इनके परदादा राजेंद्र नारायण सिंह देव (Rajendra Narayan Singh Deo) ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। अर्केश नारायण (Arkesh Narayan) के भाई सांसद रहे हैं। इनका घर देहरादून में भी है, जहां महिला ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

डीजीपी ने पूरे मामले की जांच एसएसपी देहरादून को दी

पीड़िता अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh) ने सोमवार को उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) को शिकायती पत्र दिया है। डीजीपी ने पूरे मामले की जांच एसएसपी देहरादून को दे दी है। अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh) ने पूरा मामला बताते हुए कहा कि 23 नवंबर 2017 को धूमधाम से उनकी शादी अर्केश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों देहरादून के थाना क्षेत्र राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी। मामला घरेलू हिंसा तक बढ़ गया।

पूर्व पीएम की पोती ने लगाए संगीन आरोप

अद्रीजा ने आरोप लगाया है कि कई बार थाना राजपुर पुलिस को शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। फिर 13 मई 2023 को मामला इतना बढ़ गया कि उनके पति ने कुछ महिलाओं को उन्हें जान से मारने की नीयत से घर भेजा। उन महिलाओं ने घर में घुसकर हमला किया, जिससे अद्रीजा घायल हो गईं और उनको इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

दहेज उत्पीड़न का आरोप

अद्रीजा का आरोप है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग की। इसको पूरा करने के लिए उनका मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। सितंबर 2022 में पति अर्केश ने तलाक लेने के लिए कागज भेज दिए और उनको घर से बाहर निकालने की योजना बनाते रहे हैं। आरोप है कि वर्तमान में अद्रीजा की निगरानी के लिए घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा महिला को तंग और परेशान किया जा रहा है।

पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप

अद्रीजा मंजरी सिंह (Adrija Manjari Singh)   ने आगे बताया कि जनवरी 2022 में उनकी मां को कैंसर हुआ था। फिर भी उनके सास-ससुर ने ओडिशा पंचायत चुनाव के लिए प्रेशर डालकर उनको ओडिशा बुलवाया। सास-ससुर के कहने पर वो मां को छोड़कर पंचायत चुनाव के लिए वहां गईं। मार्च में फिर नगर निगम चुनाव के लिए ओडिशा गई थीं। अद्रीजा का कहना है कि उन्होंने पत्नी-बहू का कर्तव्य पूरा निभाया है। फिर 30 सितंबर 2022 को देहरादून वापस आकर अद्रीजा ने थाना राजपुर रोड में अपने सास ससुर, जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ शिकायत की कि यह लोग उन्हें घर से बाहर निकालना चाहते हैं और ओडिशा में भी उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन थाना राजपुर रोड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अद्रीजा के पति दी ये सफाई

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

वहीं, अद्रीजा के पति अर्केश नारायण सिंह देव (Arkesh Narayan Singh Deo)  का कहना है कि उनको गलत फंसाया जा रहा है। अद्रीजा उनसे 100 करोड़ की डिमांड कर रही है। साथ ही वो ओडिशा से विधानसभा चुनाव में MLA का चुनाव लड़ने की बात कह रही है। वहीं, पति के आरोपों को दरकिनार करते हुए अद्रीजा ने सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग नहीं की है। इसको लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री से भी पूछ सकते हैं।

अद्रीजा ने कहा कि उन्होंने केवल बलांगीर के लोगों की सेवा की है और तब तक सेवा की है जब तक ओडिशा में उनकी एंट्री बंद नहीं की गई। अद्रीजा की मांग है कि उनके पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो। इसके लिए आज पुलिस मुख्यालय में आकर उन्होंने डीजीपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसके बाद डीजीपी ने पूरे मामले के जांच के आदेश देहरादून एसएसपी को दे दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...