HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Fridge Ka Pani : फ्रिज का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, करना चाहिए सामान्य तापमान के पानी का सेवन

Fridge Ka Pani : फ्रिज का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, करना चाहिए सामान्य तापमान के पानी का सेवन

गर्मियों में दैनिक दिनचर्या बदल जाती है। दिनभर का पूरा कार्यक्रम तापमान को देख कर डिसाइड होने लगता है। इसके बावजूद कुछ कार्य ऐसे होते हैं कि जिनके लिए महिलाएं,बच्चे,बुजुर्गों को धूप में बाहर निकलना पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Fridge Ka Pani : गर्मियों में दैनिक दिनचर्या बदल जाती है। दिनभर का पूरा कार्यक्रम तापमान को देख कर डिसाइड होने लगता है। इसके बावजूद कुछ कार्य ऐसे होते हैं कि जिनके लिए महिलाएं,बच्चे,बुजुर्गों को धूप में बाहर निकलना पड़ता है। कड़ी घूप में काम करके वापस घर आने पर अक्सर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगते है। फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। माता पिता को को इस बात ध्यान रखना चाहिए कि कि धूप से जब कोई घर में आये तो उसे फ्रिज का ठंडा पानी पीने के लिए न दें।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी और किसी भी तरह के ठंडे ड्रिंक्स पीने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे अंततः पाचन में समस्या होने लगती है।  ठंडा पानी पीते ही शरीर तापमान को नियंत्रित करने में व्यस्त हो जाता है, उसका ध्यान पाचन से हट जाता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है क्योंकि आपका शरीर इस तापमान को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है जो शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों में हमेशा सामान्य तापमान के पानी का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। फ्रिज कर ठंडा पानी अचानक पेट में जाता है तो इससे बड़ी आंत सिकुड़ जाती है। इससे आंत अपना काम ठीक से नहीं कर पाती और इससे पेट साफ नहीं हो पाता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...