इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन की शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टेज पर ही एक दूसरे पर लात घूसों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
Funny Wedding Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन की शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टेज पर ही एक दूसरे पर लात घूसों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन की मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो सकते हैं। वीडियो में दोनों स्टेज पर ही एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा-दुल्हन वरमाला के स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को उसकी मर्जी के बिना उसे कुछ खिलाने की कोशिश करता है।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
ऐसे में दुल्हन को गुस्सा आ जाता है और वह उसे दूर हटाते हुए एक थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद क्या होना था, दूल्हा भी शांत नहीं रहता और वह लड़की को धुन देता है। देखते ही देखते यह झड़प रौद्र रूप ले लेती है और वहां अफरा-तफरी मच जाती है। ऐसा नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।