HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश और साथ ही गिरोह के मुखिया को बाराबंकी में हिरासत में ले लिया है। गिरोह में छह युवक और आठ लड़कियां बरामद हुई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश और साथ ही गिरोह के मुखिया को बाराबंकी में हिरासत में ले लिया है। गिरोह में छह युवक और आठ लड़कियां बरामद हुई।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश सरकार के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहें है। लखनऊ के गोमतीनगर में मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश कर दिया और मुखिया की तलाश में पुलिस ने बाराबंकी में कई जगह दबिश दी थी जिसके बाद गिरोह के मुखिया को बाराबंकी में हिरासत में ले लिया है।

उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। गोमतीनगर विस्तार में प्रापर्टी डीलर विनोद के मकान में देह व्यापार करा रहे गिरोह को पकड़ा। इसमें छह युवक और आठ लड़कियां बरामद हुई। इन लड़कियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी के नाम पर यहां लाया गया, फिर बंधक बना लिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...