HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganga Dussehra 2022 : गंगा दशहरा के दिन बन रहे कई शुभ योग, इस दिन स्‍नान-दान-पुण्‍य अवश्‍य करें

Ganga Dussehra 2022 : गंगा दशहरा के दिन बन रहे कई शुभ योग, इस दिन स्‍नान-दान-पुण्‍य अवश्‍य करें

हिंदू लोक जनमानस में मां गंगा आस्था का केंद्र है। भारत के गांवों में मां गंगा के अवतरण दिवस पर त्सोहार मनाया जाता है। दान पुण्य के इस पवित्र त्योहार पर श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganga Dussehra 2022 : हिंदू लोक जनमानस में मां गंगा आस्था का केंद्र है। भारत के गांवों में मां गंगा के अवतरण दिवस पर त्सोहार मनाया जाता है। दान पुण्य के इस पवित्र त्योहार पर श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करते है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और दान का बहुत उत्तम फल होता प्राप्त है। सदियों से मनाएं जा रहे इस पर्व में गरीबों को भोजन कराने की परंपरा है।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

दान पुण्य
इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। 9 जून को दशमी तिथि सुबह 8.21 से शुरू होगी और अगले दिन 10 जून को शाम को 7.25 बजे समाप्त होगी। इस बार गंगा दशहरा के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों का ऐसा संयोग बहुत कम बनता है। गंगा दशहरा के दिन सूर्य और बुध ग्रह वृष राशि में रहकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके अलावा इस दिन रवि योग भी बन रहा है। इस दिन हस्‍त नक्षत्र रहेगा। गंगा नदी का अवतरण हस्‍त नक्षत्र में ही हुआ था। इस नक्षत्र में किए गए काम बेहद शुभ फल देते हैं। इसके अलावा व्‍यतिपात योग और सफलता योग भी बन रहे हैं।

मां गंगा मंत्र 
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...