HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gangster Tillu Tajpuria Murder: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का तिहाड़ जेल में मर्डर

Gangster Tillu Tajpuria Murder: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का तिहाड़ जेल में मर्डर

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप योगेश टुंडा और उसके साथियों पर है। 

दिल्ली। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria ) की मंगलवार को सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप योगेश टुंडा और उसके साथियों पर है।  गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट के आरोप में जेल में बंद था।  इस शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।

पढ़ें :- तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

जेल अधिकारी ने मीडिया में बताया कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसकी हत्या को अंजाम दिया है।

आनन फानन में  गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria ) घायल अवस्था में इलाज के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में भी टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria ) को मारने की साजिश रची गई थी। उसकी हत्या के लिए भेजे गए दो शूटरों को पुलिस ने उत्तरी दिल्ली में एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। दोनों शूटरों की पहचान परविंदर उर्फ काला और टोनी के तौर पर की गई है और इन्हें गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा काला जठेड़ी के इशारे पर भेजा गया था। ये दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

मार्च में ही दिल्ली के रोहिणी के केएन काटजू इलाके में गैंगवार के एक संदिग्ध मामले में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria ) के एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पढ़ें :- स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री आतिशी फहराएंगी झंडा, दिल्ली सरकार का आदेश जारी

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...