HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Gauhar Khan Pregnancy: जैद दरबार ने प्रेग्नेंट बीवी को दबाए पैर, वायरल हुआ वीडियो

Gauhar Khan Pregnancy: जैद दरबार ने प्रेग्नेंट बीवी को दबाए पैर, वायरल हुआ वीडियो

टीवी की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर शादी के बाद अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। गौहर खान का थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। उन्हें प्रेग्नेंसी फेज में कई अलग-अलग प्रकार की क्रेविंग्स हो रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Gauhar Khan Pregnancy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर शादी के बाद अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। गौहर खान (Gauhar Khan) का थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। उन्हें प्रेग्नेंसी फेज में कई अलग-अलग प्रकार की क्रेविंग्स हो रही हैं।

पढ़ें :- Rupali Ganguly और भाई विजय गांगुली के साथ पार्टी में किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें, गर्भवती गौहर (Gauhar Khan) को अब अपने पति की पूरी अटेंशन चाहिए। गौहर ने जैद दरबार संग अपना विशेष वीडियो साझा किया है। वीडियो में गौहर के अलग-अलग मूड्स देखे जा सकते हैं।

वो कभी पति की बाहों में दिखाई दे रही हैं, तो कभी जैद की गोद में लेटी हुई नजर आती हैं। गौहर अपने हस्बैंड जैद दरबार (Husband Zaid Darbar) से पूरी सेवा भी करवा रही हैं। वीडियो में जैद अपनी गर्भवती पत्नी के पैर दबाते हुए भी नजर आ रहे हैं।


हालांकि, जैद के हावभाव को देखकर लग रहा है कि वो बहुत इरिटेट हो रहे हैं, मगर गर्भवती पत्नी के नखरे उठाना तो बनता ही है। वैसे ये एक फन वीडियो है। गौहर और जैद अक्सर इस प्रकार के मजेदार वीडियो साझा करके प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

वही प्रशंसकों को गर्भवती गौहर का मस्तीभरा अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। गौहर के वीडियो पर प्रशंसक प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान ने जैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। शादी के 2 वर्ष पश्चात् कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की। गौहर एवं जैद अपने बेबी के बर्थ को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। कपल ने नन्हे मेहमान के लिए तैयारियां भी आरम्भ कर दी हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...