1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

Gautam Adani Net Worth : भारत के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी दो पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में एक दिन में ही 2.73 अरब डॉलर या करीब 22,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के बाद उनकी नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) भी बढ़कर 101 अरब डॉलर हो गई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

दरअसल, गौतम अडानी ने बीते साल हिंडनबर्ग (Hindenburg) की एक रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से बड़ा घाटा झेला था और उनकी संपत्ति में 60 अरब डॉलर की भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, हिंडनबर्ग का साया लगभग हटने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) ने जबर्दस्त वापसी की है और गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी खासा उछाल देखने को मिल रहा है। साल 2024 की शुरुआत को एक महीने से कुछ ही समय ज्यादा बीता है और इस अवधि में अडानी दुनिया के तमाम अरबपतियों में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी ने इस साल अब तक 16.4 अरब डॉलर की कमाई की है, जबकि सबसे ज्यादा नेटवर्थ बनाने वाले अरबपति फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) हैं।  जुकरबर्ग की नेटवर्थ में 40.5 अरब डॉलर का उछाल आया है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...