1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव में अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा, केशव मौर्य बोले-सपा की होगी हार

Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव में अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा, केशव मौर्य बोले-सपा की होगी हार

भाजपा की तरफ से इस सीट को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट के लिए आज नामांकन किया है। दारा सिंह चौहान के नामांकन में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर समेत अन्य नेता पहुंचे थे।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

भाजपा की तरफ से इस सीट को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘सपा’ के उम्मीदवार…सुधाकर करेंगे सुधार..। घोसी फिर एक बार…‘साइकिल’ के साथ..।

केशव मौर्य ने किया सपा पर पलटवार
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घोसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा की होगी घोषी में हार, दारा सिंह चौहान और कमल” की चल रही बयार, साइकिल पंचर करने को जन जन तैयार…।

पढ़ें :- उद्योगपति दोस्तों को फायदा मिल सके इसलिए ये सरकार किसानों का गेंहूं नहीं खरीद रही : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...