HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लड़की ने लगाया साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल पर रेप का आरोप, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हैं लेखक

लड़की ने लगाया साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल पर रेप का आरोप, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हैं लेखक

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक नीलोत्पल मृणाल पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। राजधानी दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कथित दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक नीलोत्पल मृणाल पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। राजधानी दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कथित दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तिमारपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि लेखक नीलोत्पल मृणाल ने शादी का झांसा देकर उससे 10 साल तक दुष्कर्म किया। 32 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। वह 10 साल से दिल्ली में किराए पर रह रही है और मुखर्जी नगर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, करीब 10 साल पहले दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लेखक नीलोत्पल से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि साल 2013 में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए शादी का झांसा दिया। फिर वह शादी को लेकर बहाना बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के बदले व्यवहार के बाद उसके मोबाइल फोन से उसे पता चला कि नीलोत्पल के और भी कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। इसके बाद उसने तिमारपुर थाने में मामले की शिकायत दी। बता दें कि इतना ही नहीं लड़की के द्वारा कराई गई एफआईआर में यह भी कहा गया है कि एक पुलिस अधिकारी ने महिला के पिता को फोन किया और कहा कि वह (महिला) नीलोत्पल से पैसे वसूलने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रही है।

पढ़ें :- महराजगंज में बाढ की जमीनी हकीकत जानने निकले डीएम व एसपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...