HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Global Investors Summit-2023: UP में  इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सबसे अधिक करार, टूटे कई रिकार्ड  

Global Investors Summit-2023: UP में  इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सबसे अधिक करार, टूटे कई रिकार्ड  

UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में रिकार्ड एमओयू साइन हुए हैं। इसके साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश समिट का रिकार्ड टूट गया। रिपोर्ट की माने तो 32.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू साइन किये गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date
Global Investors Summit-2023:  UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में रिकार्ड एमओयू साइन हुए हैं। इसके साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश समिट का रिकार्ड टूट गया। रिपोर्ट की माने तो 32.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू साइन किये गए हैं।  इतनी बड़ी निवेश राशि के करार और 92 लाख को रोजगार का वादा कर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बता दें कि,  गुजरात समिटों में अधिकतम 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके साथ ही जनवरी में मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश करार हुए थे। राजस्थान में अक्तूबर 2022 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 11 लाख करोड़ रुपये के करार हुए थे।वहीं, ओडिसा में 2022 के इन्वेस्टर्स समिट में दस लाख करोड़ के करार का दावा किया गया था। अप्रैल 2022 में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में 3.42 लाख करोड़ रुपये के करार हुए थे। इसी तरह इन्वेस्ट कर्नाटका-2022 में 9.8 लाख करोड़ के करार हुए थे।
34 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा निवेश
औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार का कहना है कि 32.92 लाख करोड़ के करार में रिलायंस ग्रुप के 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश शामिल नहीं हैं। अशोक हिंदुजा ग्रुप ने शुक्रवार को 25 हजार करोड़ रुपये निवेश का करार किया है। सरकार को लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं। इस लिहाज से एमओयू का आंकड़ा 34 लाख करोड़ से अधिक होगा।

पढ़ें :- एके शर्मा को 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बोलकर बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से किया स्वागत, तो ऊर्जा मंत्री भी सांसद का गुणगान करने से नहीं चूके

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...