1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजधानी लखनऊ में ग्लोबल नार्थ-ईस्ट सस्टेनेबिलिटी इंडिया का किया गया आयोजन

राजधानी लखनऊ में ग्लोबल नार्थ-ईस्ट सस्टेनेबिलिटी इंडिया का किया गया आयोजन

राजधानी लखनऊ में ओएनजीसी के तत्वाधान में ग्लोबल नार्थ-ईस्ट सस्टेनेबिलिटी इंडिया समिट (GNESIS) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्य उद्देश्य सुदूर उत्तर पूर्व के राज्यों के संस्कृति, कला और साहित्य को देश और दुनिया के सामने लाना है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में ओएनजीसी के तत्वाधान में ग्लोबल नार्थ-ईस्ट सस्टेनेबिलिटी इंडिया समिट (GNESIS) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्य उद्देश्य सुदूर उत्तर पूर्व के राज्यों के संस्कृति, कला और साहित्य को देश और दुनिया के सामने लाना है। इस के तहत आज लखनऊ के कैलाश ऑडोटोरियम में उत्तर पूर्व के सबसे बड़े राज्य असम की संस्कृति और कला को लोगों के सामने पेश किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रवीन अवस्थी जी, प्रतिनिधि (माननीय सांसद/ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान असम राज्य की संस्कृति और कला से लोगों का परिचय कार्य गया। इस अवसर पर कलाकारों के द्वारा असम के लोकनृत्य बीहू की प्रस्तुतु दी गई। साथ ही डॉक्यूमेंट्री के द्वारा उपस्थित लोगों को असम की खूबसूरती, खानपान, कला और साहित्य से परिचय कराया गया।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

बता दें कि इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अथिति श्री प्रवीन अवस्थी जी ने कहा कि नार्थ ईस्ट हमेशा से बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण विषय रहा है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध और व्यापक है। इसी संस्कृति को देश-विदेश के सामने लाना आवश्यक है। इसी के तहत भारत सरकार के द्वारा लुक ईस्ट पालिसी की शुरुआत हुई। वही इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ‘रॉबिन’ ने कहा कि पूरे देश की संस्कृति हमारी सांझी संस्कृति है। असम देश का एक महत्वपूर्ण भाग है तथा वहां की संस्कृति को सम्मान देना व देश और दुनिया के सामने लाना हम सभी का दायित्व है.कार्यक्रम के दौरान, श्री दीपक पांडेय, श्री प्रभात यादव, प्रवीण तिवारी व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...