भारतीय सर्राफा बाजार की सांप सीड़ी में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। 17 फरवरी 2026 की सुबह निवेशकों और आम खरीदारों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पीली मंहगी धातु सोना ₹3,292 (2.13%) की भारी गिरावट के साथ ₹1,51,468 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। आज मंहगी सफेद धातु चांदी करीब ₹9,035 (3.77%) तक गिरकर ₹2,30,296 प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है।
बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, वे असमंजस में हैं कि क्या भाव फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ेंगे या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:02 बजे तक सोना ₹3,292 (2.13%) की भारी गिरावट के साथ ₹1,51,468 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,51,352 का निचला स्तर (Low) छुआ है।
चांदी की कीमतों में आई गिरावट खबरों के मुताबिक, इसी साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के सबसे लाइफटाइम हाई (All-Time High) पर पहुंच गई थी। लेकिन आज, 17 फरवरी को यह ₹2,30,856 के करीब ट्रेड कर रही है, जिसका मतलब है कि चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब ₹1,89,192 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।