HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Good News- अब सैलरी के लिए कर्मचारियों को महीना खत्म होने का नहीं करना होगा इंतजार, अब हर हफ्ते मिलेगा वेतन

Good News- अब सैलरी के लिए कर्मचारियों को महीना खत्म होने का नहीं करना होगा इंतजार, अब हर हफ्ते मिलेगा वेतन

Weekly Pay Policy In India : कोरोना काल के बाद जहां कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं। इसी बीच एक ऐसी कंपनी है जो कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी देने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी के दौर में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इंडियामार्ट कंपनी ऐसा करने जा रही है। अब कर्मचारियों को वेतन के लिए महीनेभर का इंतजार नहीं करना होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weekly Pay Policy In India : कोरोना काल के बाद जहां कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं। इसी बीच एक ऐसी कंपनी है जो कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी देने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी के दौर में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इंडियामार्ट कंपनी ऐसा करने जा रही है। अब कर्मचारियों को वेतन के लिए महीनेभर का इंतजार नहीं करना होगा।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

बता दें कि इससे पहले भी कई देशों में कंपनियां अपने कर्मचारियों को हर सप्ताह वेतन का भुगतान करती हैं। अब भारत में इंडियामार्ट (IndiaMART) ने इसकी पहल शुरू की है। इंडियामार्ट कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हर सप्ताह वेतन देने का फैसला किया है। इससे कर्मचारियों में उत्साह है।

इन देशों में है प्रचलन

बता दें कि इंडियामार्ट देश में साप्ताहिक वेतन भुगतान करने वाली पहली कंपनी है। कंपनी के अनुसार, ‘बदलते दौर और बढ़ रहे वित्तीय बोझ को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। महामारी में इसकी अहमियत और बढ़ गई है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्गकॉन्ग और अमेरिका जैसे कई देशों में इस तरह का प्रचलन है। वैश्विक अर्थव्यवस्था की बदली परिस्थितियों, कर्मचारियों के फायदे को देखते यह फैसला लिया गया है।

हर कोई इस फैसले का स्वागत

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

इंडियामार्ट के सीओओ दिनेश गुलाटी ने बताया कि कंपनी में हर कोई इस फैसले का स्वागत करेगा। कंपनी ने कई साल पहले ही इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। हमारे यहां कई लोगों को हर सप्ताह इंसेंटिव दिया जाता है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद इंडियामार्ट पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम लागू करने वाली पहली कंपनी थी। यानी कर्मचारियों के लिए इंडियामार्ट ने हर बार पहल की है।

कर्मचारियों को हर सप्ताह मिलेगा वेतन

इस फैसले के बाद कर्मचारियों को हर सप्ताह वेतन मिलने से उनके लिए अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना पहले से आसान होगा। इससे कर्मचारियों को अब सैलरी के लिए महीने भर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देश में पहली बार कोई कंपनी ऐसी व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इससे कर्मचारियों को हर तरह से फायदा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...