1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. देश के कई राज्यों में बदल गए राज्यपाल; यहां देखें नए गवर्नर की लिस्ट

देश के कई राज्यों में बदल गए राज्यपाल; यहां देखें नए गवर्नर की लिस्ट

New Governors list: बिहार और केरल समेत देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदल गए हैं। जिसमें आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है, जोकि अब तक केरल के राज्यपाल थे। वहीं, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही ओडिशा और मिजोरम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

New Governors list: बिहार और केरल समेत देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदल गए हैं। जिसमें आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है, जोकि अब तक केरल के राज्यपाल थे। वहीं, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही ओडिशा और मिजोरम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है।

पढ़ें :- 'अगर ट्रंप भारत-पाक जंग रोक सकते हैं तो मोदी जी विश्वगुरु होने के नाते इजरायल-ईरान रुकवा दें...' संजय राउत ने कसा तंज

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पांच राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) को मणिपुर का और पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने ओडिशा के गवर्नर पद से रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनके स्थान पर हरि बाबू कंभमपति (Dr Hari Babu Kambhampati) को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरकारी बयान के अनुसार, ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति ने राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां कीं:-

(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पढ़ें :- IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...