HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Grenade Attack: कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, चार जवान घायल

Grenade Attack: कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, चार जवान घायल

Grenade Attack: जम्मू कश्मीर के बांदीपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Grenade Attack: जम्मू कश्मीर के बांदीपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हैं।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही संघन चेकिंग अभियान शुरू कर​ दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि बांदीपोर में सुरक्षाबलों पर गश्त के दौरान आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

यह हमला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम पर किया गया। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में पांच जवान घायल हुए हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीद की पहचान एसपीओ जुबैद अहमद के रूप में हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...