1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Groom Dance Video Viral: दुल्हन की एंट्री पर जम कर नाचा दूल्हा, दुल्हन ने किया…

Groom Dance Video Viral: दुल्हन की एंट्री पर जम कर नाचा दूल्हा, दुल्हन ने किया…

आज तक आपने शादी में दुल्हन को ऐन्ट्री के समय डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन आपने किसी दूल्हे को दुल्हन की एंट्री पर कमर मटकाते हुए शायद ही पहले कभी देखा होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में बिल्कुल ऐसा ही देखा जा रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Groom Dance Video Viral: आज तक आपने शादी में दुल्हन को ऐन्ट्री के समय डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन आपने किसी दूल्हे को दुल्हन की एंट्री पर कमर मटकाते हुए शायद ही पहले कभी देखा होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में बिल्कुल ऐसा ही देखा जा रहा है। वीडियो में जैसे ही दुल्हन की एंट्री होती है, दूल्हा फूले नहीं समाता और वह मेहमानों के सामने ही कमाल का डांस करने लगता है।

पढ़ें :- Pakistani Boy Dance Video: 'जय जय शिवशंकर' गाने पर पाकिस्तानी लड़के ने किया धमाकेदार डांस

हालांकि लोगों को दूल्हे का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। यही कारण है कि लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में दूल्हे को अपनी दुल्हन के लिए कमाल का डांस करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में लोग दूल्हे की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की एंट्री हो रही है। सामने से आती दुल्हन को देख दूल्हा खुशी के मारे अपने होश खो बैठता है और वह मेहमानों के बीच ही डांस करना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं वह डांस करते-करते हाथ में गुलाब लेकर रोमांटिक अंदाज में दुल्हन के सामने घुटनों पर बैठ जाता है। हालांकि इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...