HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Guru randhawa ने कर ली सगाई, कौन है मिस्ट्री गर्ल…जानिए इस बात के पीछे का पूरा सच

Guru randhawa ने कर ली सगाई, कौन है मिस्ट्री गर्ल…जानिए इस बात के पीछे का पूरा सच

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बीते साल कई सितारे शादी के बंधन मे बांध गए और कई कपल ने शादी के बंधन ने बांधने का ऐलान कर दिया। लेकिन आज हम एक ऐसे सिंगर की गुपचुप सगाई के बारे मे बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आपको बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, साल के शुरू होते ही गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर साल 2021 में बड़ी खुशखबरी का संकेत दे दिया है।

पढ़ें :- Dhairya Karwa Marriage: Dhairya Karwa ने गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा ने ‘नई शुरुआत’ के साथ एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की के साथ फोटो भी शेयर किया। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या वह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पोस्ट के बाद खबरें आ रही हैं कि इस मिस्ट्री गर्ल के साथ गुरु रंधावा ने सगाई कर ली है।

गुरु रंधावा ने शेयर की तस्वीर 

इतनी जल्दी इस फोटो और इन कयासों पर विश्वास करना ठीक नहीं होगा। दरअसल पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह ब्लैक कुर्ता पजामा पहने एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इस पोस्ट पर गुरु ने लिखा, ”नए साल की नई शुरुआत”। इस तस्वीर और कैप्शन के आने के बाद सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा की शादी व सगाई को लेकर चर्चा जारी हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...