नई दिल्ली: बीते साल कई सितारे शादी के बंधन मे बांध गए और कई कपल ने शादी के बंधन ने बांधने का ऐलान कर दिया। लेकिन आज हम एक ऐसे सिंगर की गुपचुप सगाई के बारे मे बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आपको बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, साल के शुरू होते ही गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर साल 2021 में बड़ी खुशखबरी का संकेत दे दिया है।
सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा ने ‘नई शुरुआत’ के साथ एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की के साथ फोटो भी शेयर किया। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या वह शादी की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पोस्ट के बाद खबरें आ रही हैं कि इस मिस्ट्री गर्ल के साथ गुरु रंधावा ने सगाई कर ली है।
इतनी जल्दी इस फोटो और इन कयासों पर विश्वास करना ठीक नहीं होगा। दरअसल पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह ब्लैक कुर्ता पजामा पहने एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- जब गुरु रंधावा ने नोरा से बोले 'नाच मेरी रानी नाच', फिर हुआ कुछ ऐसा... VIDEO
तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इस पोस्ट पर गुरु ने लिखा, ”नए साल की नई शुरुआत”। इस तस्वीर और कैप्शन के आने के बाद सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा की शादी व सगाई को लेकर चर्चा जारी हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।
View this post on Instagram