Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Care: इन लोगों को भूल कर भी नहीं पीना चाहिए ‘गन्ने का रस’, हो सकता है घातक

Health Care: इन लोगों को भूल कर भी नहीं पीना चाहिए ‘गन्ने का रस’, हो सकता है घातक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पुदीना, नीबू और नमक मिला मीठा, खट्ठा और नमकीन स्वाद लिए गन्ने का जूस (sugarcane juice) गर्मी की शान होती है। नरियल पानी के बाद गन्ना का जूस ही है जिसे गर्मियों में सबसे अधिक पिया जाता है।

पढ़ें :- Benefits of eating guava leaves: अमरुद से अधिक इसकी पत्तियों के सेवन से होते हैं फायदे, सेहत के लिए है रामबाण औषधी

पीते ही मानो गले से लेकर अंदर तक शीतलता प्रदान करता है। शायद की कोई होगा जिसे गन्ने का जूस (sugarcane juice) पसंद न हो। पर क्या आपको पता है कुछ लोगों को ये नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है किसे गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

जिसे हाई ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है तो ऐसे में वे गन्ने का रस न पिएं। वरना इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में ये लोग गन्ने का जूस (sugarcane juice) पीने से बचें।

यदि आपका वजन अधिक है और अपना वजन घटा रहे हैं तो ऐसे में आप गन्ने का रस (sugarcane juice)  न पीएं। चूंकि इसके अंदर कैलोरी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में इसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Side effects of eating red chilli: स्वाद और रंग का तड़का लगाने वाली साबूत लाल मिर्च खाने से होते हैं ये नुकसान

फूड पॉइजनिंग की समस्या होने पर या पेट से जुड़ी समस्या होने पर भी व्यक्ति को गन्ने के रस का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गन्ने का रस (sugarcane juice)  बनाते वक्त हाइजीन का खास ख्याल रखना जरूरी है। वरना व्यक्ति को पेट की समस्या ट्रिगर कर सकती है।

गन्ने के रस से व्यक्ति को सर्दी और जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि गन्ने के रस (sugarcane juice)  की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आपको पहले से सर्दी जुकाम की समस्या है तो आप गन्ने के रस का सेवन सोच समझकर करें। साइनस समस्या के दौरान भी व्यक्ति को गन्ने का रस सोच समझ कर करना चाहिए।

Advertisement