1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Merry Christmas Second song released: दिल को छू लेने वाला ‘मैरी क्रिसमस’ का दूसरा गाना रिलीज

Merry Christmas Second song released: दिल को छू लेने वाला ‘मैरी क्रिसमस’ का दूसरा गाना रिलीज

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना की जोड़ी सलमान खान के साथ थी और दर्शकों पर एक बार फिर से उनका जादू चल गया। अब कैटरीना जल्द ही ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति (South Indian star Vijay Sethupathi) के साथ उनकी कैमेस्ट्री दिखेगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Merry Christmas Second song released: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना की जोड़ी सलमान खान के साथ थी और दर्शकों पर एक बार फिर से उनका जादू चल गया। अब कैटरीना जल्द ही ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति (South Indian star Vijay Sethupathi) के साथ उनकी कैमेस्ट्री दिखेगी।

पढ़ें :- Dacoit Trailer : फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज , एक्शन अवतार में दिखीं मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप दिखे अलग अंदाज में

फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। आज गुरुवार (4 जनवरी) को इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया। इसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने का टाइटल ‘नजर तेरी तूफान’ है। गायक पापोन ने इस गाने को बखूबी निभाया है।

वरुण ग्रोवर ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि प्रीतम इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं। गाने में एक छोटी हैप्पी फैमिली की झलक दिखी जा सकती है, जो किसी वजह से अलग हो गए हैं। गाने के बोल और धुन आपके दिल को छू लेगी। कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसमें जबरदस्त सस्पेंस होगा।

फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में संजय कपूर, विनय पाठक, टीनू आनंद जैसे सितारे भी हैं। डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए वे विजय की जगह सैफ अली खान को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

पढ़ें :- सांसद रवि किशन ने सलमान खान को लेकर दिया बड़ा बयान, दोनों ने फिल्म तेरे नाम में किया था एक साथ काम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...