1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Xoom Combat Edition : हीरो ज़ूम कॉम्बैट एडिशन लॉन्च हुआ , जानें प्राइज़

Hero Xoom Combat Edition : हीरो ज़ूम कॉम्बैट एडिशन लॉन्च हुआ , जानें प्राइज़

देश की जानी मानी दिग्गज आटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में ज़ूम कॉम्बैट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।  यह मूल रूप से एक नई पेंट स्कीम है जो फाइटर जेट से प्रेरित है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Xoom Combat Edition : देश की जानी मानी दिग्गज आटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में ज़ूम कॉम्बैट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।  यह मूल रूप से एक नई पेंट स्कीम है जो फाइटर जेट से प्रेरित है। स्कूटर में सिल्वर और ब्लैक पेंट जॉब है और सभी बॉडी पैनल पर कंट्रास्टिंग ग्राफ़िक्स हैं। यह बहुत साफ-सुथरा दिखता है और ग्राहकों को चुनने के लिए दूसरे रंग विकल्प भी देता है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कीमत की बात करें Xoom Combat एडिशन की कीमत 80.967 रुपये है जो इसे Xoom ZX वेरिएंट से 1,000 रुपये महंगा बनाता है, जो पहले टॉप स्पेक वेरिएंट था।

इंजन
ज़ूम कॉम्बैट स्कूटर में 110.9cc, एयर-कूल्ड मोटर है जो 7,250rpm पर 8.05bhp और 5,750rpm पर 8.7Nm बनाता है। इंजन को CVT के साथ जोड़ा गया है।

अलॉय व्हील और ड्रम ब्रेक
चेसिस की बात करें तो स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। हीरो ज़ूम कॉम्बैट एडिशन में 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं और आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और LED टेल लाइट दी गई है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑल-डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...