HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Himachal Cabinet : हिमाचल में सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, विक्रमादित्य सिंह को मिली कैबिनेट में जगह

Himachal Cabinet : हिमाचल में सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, विक्रमादित्य सिंह को मिली कैबिनेट में जगह

Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आखिरकार हो रविवार को हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आखिरकार हो रविवार को हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ. धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

मंत्रिमंडल गठन (Cabinet Formation) होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)  ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। मुख्य संसदीय सचिव बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।

ये है टीम सुक्खू 

1. सोलन सीट से धनीराम शांडिल

पढ़ें :- डेली क्यों खाना चाहिए दालें, खाने से शरीर को होते हैं कई गजब के फायदे

2. ज्वाली सीट से चन्द्र कुमार

3. शीलाई सीट से हर्ष वर्धन चौहान

4. किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी

5. जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर

6. कसुमपटी सीट से अनिरुद्ध सिंह

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

शिमला से  तीन मंत्री

सरकार बनाने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)  ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बीच मंत्रिमंडल में शिमला जिले से सबसे ज्यादा 3 मंत्री बनाए गए हैं। जबकि कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, और किन्नौर जिले से एक- एक मंत्री बनाए गए हैं।

 विधायक आशीष बुटेल को सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफा

जन्मदिन से पहले पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल को सीएम सुक्खू (CM  Sukhu)  ने बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि अभी तक आशीष बुटेल डिप्टी स्पीकर की दौड़ में भी शामिल थे। बुटेल 2017 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। आशीष बुटेल कांग्रेस के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...