1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Himachal New CM Oath Ceremony: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज लेगें शपथ

Himachal New CM Oath Ceremony: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज लेगें शपथ

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। दोपहर 1.30 बजेवह शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Himachal New CM Oath Ceremony: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। दोपहर 1.30 बजेवह शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)  की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है।चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)  दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)  ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।

1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति (Himachal Pradesh Congress Election Campaign Committee)  के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...