1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal News: तो क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री? जानिए क्यों हैं सबसे मजबूत दावेदार

Himachal News: तो क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री? जानिए क्यों हैं सबसे मजबूत दावेदार

हिमाचल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कई दावेदार सामने आ चुके हैं लेकिन सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम चल रहा है। दरअसल, इसके पीछे कांग्रेस हाईकमान और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ बताई जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: हिमाचल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कई दावेदार सामने आ चुके हैं लेकिन सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम चल रहा है। दरअसल, इसके पीछे कांग्रेस हाईकमान और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ बताई जा रही है। यही नहीं प्रदेश की जनता भी उन्हें खूब पसंद करती है। लिहाजा वो तीसरी बाद विधायक बन चुके हैं। यही नहीं 40 सालों से वो कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हासदा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल

कई विधायक कर रहे उनका समर्थन
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में करीब दो दर्जन से ज्यादा विधायक आ चुके हैं। अगर सुक्खू के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो उन्होंने कांग्रेस संगठन में अपनी शुरुआत NSUI से की थी और 7 साल तक एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे। 7 साल यानी 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहें।

40 सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत
बता दें कि, कांग्रेस ने ​​विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद वहां से भाजपा सत्ता से बाहर हो गई। वहीं, अब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बताया जा रहा है कि आज शाम को कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा।

 

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...