1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल

Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल

Cylinder Blast : घर में श्राद्ध कर्म (Shraddha Program) की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast)  हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले (Patna District) के मसौढ़ी की है।

By santosh singh 
Updated Date

Cylinder Blast : घर में श्राद्ध कर्म (Shraddha Program) की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast)  हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले (Patna District) के मसौढ़ी की है।

पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन

गैस लीक करने से हुआ हादसा

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था। आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया।

आधे दर्जन घरों को लिया अपने आगोश में

सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) होते ही घर में आग लग गई और फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस पूरी घटना में लगभग 50 लोग झुलस गये, जिनका प्राथमिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को इलाज कराने में जुट गई है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...