HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal News: वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती, CM पद के चर्चा के बीच बोलीं प्रतिभा सिंह

Himachal News: वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती, CM पद के चर्चा के बीच बोलीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस हिमाचल में 40 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसको लेकर अब कांग्रेस हाईकामन ने मंथन शुरू कर दिया है। ऐसे में अब हिमाचल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा इस पर चर्चा चल रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस हिमाचल में 40 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसको लेकर अब कांग्रेस हाईकामन ने मंथन शुरू कर दिया है। ऐसे में अब हिमाचल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा इस पर चर्चा चल रही है।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

इस बीच छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि कई नामों पर चर्चा हो रही है। तमाम समीकरण देखे जा रहे हैं। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। जनता ने अपना फैसला लिया है।

वहीं, विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नाम, चेहरे और काम पर जीती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...