HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 18 April ka Itihas: आज ही के दिन शाहजहां ने मुमताज से किया था निकाह, पढ़ें और क्या हुआ था आज के दिन

18 April ka Itihas: आज ही के दिन शाहजहां ने मुमताज से किया था निकाह, पढ़ें और क्या हुआ था आज के दिन

18 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 18 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

18 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 18 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज का दिन इसलिए बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन 18 अप्रैल 1612 को शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था। ये वो दो नाम हैं जिन्हे आज भी प्यार करने वाले जिक्र करते है। आगरा का ताजमहल जिसके प्यार का खुद गवाह है। क्या आपको पता है जब शाहजहां और मुमताज का निकाह हुआ, उस वक्त शाहजहां की उम्र बीस साल और मुमताज की उम्र उन्नीस साल थी। ऐसे ही कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई है जिसके बारे हम आपको बताने जा रहे है।

पढ़ें :- 18 June ka Itihas: आज के दिन की ये हैं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज के दिन 18 अप्रैल  1612 को शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था।

आज के दिन 18 अप्रैल   1859 को देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी दी गई थी।

आज के दिन 18 अप्रैल  1902 को अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगर प्रिंट दर्ज करने शुरू किए थे।

आज के दिन 18 अप्रैल  1917 को महात्मा गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करने के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।

पढ़ें :- 27 April ka Itihas: आज के दिन बाबर बना था 'दिल्ली का सुलतान', पढ़ें आज के दिन का इतिहास

आज के दिन 18 अप्रैल  1948 को हेग, नीदरलैंड में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना की गई थी।

आज के दिन 18 अप्रैल  1950 को  विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1955 को  जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1968 को अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया था।

आज के दिन 18 अप्रैल   1971 को भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बंबई पहुंचा था इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया था।

पढ़ें :- 23 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था विलियम शेक्सपियर का निधन, पढें ऐतिहासिक घटनाएं

आज के दिन 18 अप्रैल  1978 को आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन हुआ था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1980 को  जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया था।

आज के दिन 18 अप्रैल   1991को केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1992 को रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1994 को वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था।

आज के दिन 18 अप्रैल  1996 को काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना था।

पढ़ें :- 20 April ka Itihas: आज के दिन हुआ था तानाशाह हिटलर का जन्म, नाम सुनकर कांप जाते थे लोग

आज के दिन 18 अप्रैल  1991 को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्‍वास मत हारे थे।

आज के दिन 18 अप्रैल  2008 को भारत और मेक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए थे।

आज के दिन 18 अप्रैल  2020 को लीड्स यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने महान फुटबालर नोरमैन हंटर की कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि की थी।

18 अप्रैल,1858 को जन्मे धोंडो केशव कर्वे को आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
18 अप्रैल 1901में आज ही चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ था,वे भारत के राजनीतिज्ञ थे।
18 अप्रैल 1916 में आज के ही दिन ललिता पवार का जन्म हुआ था हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।

 

 

 

पढ़ें :- 19 April ka Itihas: आज ही के दिन भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट किया था लॉन्च

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...