1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2024 :  इस दिन मनाई जाएगी रंगों वाली होली, दुनियाभर में मशहूर है  बरसाने की लट्ठमार होली 

Holi 2024 :  इस दिन मनाई जाएगी रंगों वाली होली, दुनियाभर में मशहूर है  बरसाने की लट्ठमार होली 

रंगों के रंग में सरोबार और उत्साह ,उमंग, उल्लास , प्रेम के साथ मस्ती में एक दूसरे के गले मिलने का त्योहार है होली । होली मनाने के पीछे पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2024 : रंगों के रंग में सरोबार और उत्साह ,उमंग, उल्लास , प्रेम के साथ मस्ती में एक दूसरे के गले मिलने का त्योहार है होली । होली मनाने के पीछे पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई है। इस त्योहार में भाईचारे  की मिसाल देखने को मिलती है। फागुन के महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है।

पढ़ें :- Sankatamochan Hanumaan ji : ' संकटमोचन हनुमान जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, मंगलवार को करें पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। होली रंगों का त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, होली होलिका दहन से प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कथा जुड़ी हुई है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाते हैं।

होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी मनमुटाव दूर करते हैं और रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करते हैं। ब्रज मंडल में होली की धूम रहती है। ब्रज मंडल में ही बरसाना आता है। ब्रज में रंगों के त्योहार होली की शुरुआत वसंत पंचमी से प्रारंभ हो जाती है। इसी दिन होली का डांडा गड़ जाता है।मथुरा और ब्रज में खेली जाने वाली होली राधा कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।  बरसाने की लट्ठमार होली दुनियाभर में मशहूर है। रंगों की होली खेलने से पहले यहां की महिलाएं लठमार होली खेलती हैं, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं। दिलचस्प बात ये है कि लोग इस शरारत का बुरा न मानते हुए खुशी से इस रस्‍म का आनंद लेते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...