HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज निवेश शुभ रहेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

27 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज निवेश शुभ रहेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल जानिए... क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

27 दिसंबर 2023 का राशिफल: बुधवार यानी 27 दिसंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

मेष – आज सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

वृष – नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

मिथुन – आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। आज आय बनी रहेगी।

कर्क – धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

सिंह – आज व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। आज लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या – राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक सुधार संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला – साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे।

वृश्चिक – किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

धनु – धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी।

कुम्भ – चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मीन – आज कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...