1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 नवंबर 2025 का राशिफलः दिन करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से आज कई राशियों का दिन रहेगा महत्वपूर्ण

06 नवंबर 2025 का राशिफलः दिन करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से आज कई राशियों का दिन रहेगा महत्वपूर्ण

गुरुवार, (मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा)..चंद्रमा आज वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। दिन करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक फल:-

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 नवंबर 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है।

पढ़ें :- 03 दिसंबर 2025 का राशिफलः इन राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की है उम्मीद

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

वृषभ – प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। पारिवारिक रिश्तों में स्नेह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन – आज अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

कर्क – परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। व्यापार में भी मुनाफे की संभावना है।

पढ़ें :- 02 दिसंबर 2025 का राशिफलः आज पुराने रुके काम या धन का हो सकता लाभ...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई पुराना मनमुटाव सुलझ सकता है।

कन्या – आज काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।

तुला – आज नौकरी-व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक – आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु – आज परिश्रम का फल मिलेगा,पर तनाव से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। यात्रा से लाभ होगा।

पढ़ें :- 30 नवंबर 2025 का राशिफलः इन राशि के लोग आज नई योजनाओं पर शुरू कर सकते हैं काम

मकर – आज धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ – आज आपको आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

मीन – आज धन-लाभ, सौभाग्य और नए अवसरों के संकेत हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...