HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग आज शुरू कर सकते हैं उद्योग, बन रहे हैं शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग आज शुरू कर सकते हैं उद्योग, बन रहे हैं शुभ मुहूर्त

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By शिव मौर्या 
Updated Date

21 अक्टूबर 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 21 अक्टूबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों का आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

वृष – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी।

मिथुन – आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा। आज कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

कर्क – आज स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी।

कन्या – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे।

तुला – आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें।

वृश्चिक – बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। आज कोई उद्योग शुरू कर सकते है।

धनु – छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्याएं आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

कुम्भ – आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत को देखते हुए सम्मानित किया जा सकता है।

मीन – पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...