29 सितम्बर 2025 का राशिफलः
29 सितम्बर 2025 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोग धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च से बचें।
मेष – आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अहंकार से बचें।
वृषभ – धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नई योजनाओं पर सोच-समझकर कार्य करें।
मिथुन – आज संचार और वार्ता में सफलता मिलेगी। यात्रा के लिए दिन शुभ है, नए संपर्क बनेंगे। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान या हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कर्क – नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सौहार्द्र बना रहेगा, लेकिन बुजुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान रखें। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह – आज का दिन उत्तम हैं। आज आपकी प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी।आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा।
कन्या – आज का दिन व्यवसाय और करियर में लाभदायक रहेगा। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला – आज सामाजिक कार्यों और रिश्तों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक – आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु – आज यात्रा और शिक्षा में लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर – आज करियर और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आज वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुम्भ – आज मानसिक शांति और स्थिरता का दिन रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
मीन – आज लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा और कौशल में उन्नति होगी। परिवार और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।