HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 20 April 2023: वृषभ और कर्क राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, जाने अपनी राशि का हाल

Horoscope of 20 April 2023: वृषभ और कर्क राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आपका दिन चिंता में गुजरेगा। आपको सर्दी, कफ और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। अपने काम में ही व्यस्त रहें। किसी से रकम का लेन-देन ना करें। जमीन और संपत्ति के काम को टालने का प्रयास करें। गैरजरूरी लोगों के साथ वक्त बरबाद न करें। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। लुभावने ऑफर के लालच में आपकी हानि हो सकती है। कारोबार में पूरा मन लगाएं।लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे।

पढ़ें :- Amarnath Cave Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

वृषभ राशि

आज का दिन शानदार है। व्यापार में फायदा होगा। आमदनी वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ वातावरण आनंदमय रहेगा। नए लोगों से संपर्क से आपके काम आसान होंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। मन उल्लास और प्रसन्नता से भरा होगा। जॉब कर रहे लोगों का काम भी समय पर पूरा हो सकेगा। आपको अपने से संतुष्टि बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में साथी कर्मचारियों तथा अधिकारी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक रूप से आपका रुतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है।परिजनों से उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। शेयर आदि में निवेश सोच-समझकर ही करें।

कर्क राशि

आज आपके लिए सामान्य दिन है। हर काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। परिवार के लोगों से किसी बात पर विचार-विमर्श होगा। आप नए काम करेंगे। आपके व्यवहार से कई लोग प्रभावित रहेंगे। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। किसी से अपशब्द न कहें।

सिंह राशि

आपका दिन लाभदायक है। आप अपने काम पर ही ध्यान दें। धार्मिक एवं मांगलिक कामों में हिस्सा लेंगे। यात्रा का आयोजन हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोध में रहेंगे। मानसिक अशांति रहेगी। संतान की हरकतें चिंतित कर सकती हैं।सेहत खराब होने की संभावना है। कारोबार में बाधा आ सकती है। दूसरे शहर में रहने वाले परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद उभरेंगे।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। मित्रों से अच्छी सूचना मिलेगी। निजी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकते हैं। संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्र, आभूषणों की खरीदी करेंगे। सैर सपाटे का आनंद ले सकेंगे। गर्मी में सावधान रहें। पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। दिन सकरात्मक है। अपनी कमजोरियों को उजागर न करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है।

तुला राशि

आज आपका किसी करीबी से मुलाकात होगी। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। आप समय पर अपना काम पूरा कर सकते हैं। धन लाभ स्थिति में रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप आनंदपूर्वक वक्त बिताएंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे। घरेलू समस्या दूर करने परिवार के दूसरे सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतें। खर्च पर नियंत्रण रखें। कामयाबी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन उलझन में बीतेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। यात्रा को टालना आपके लिए हितकारी है। आर्थिक चिंता रहेगी। छात्रों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में आज पूंजी-निवेश करने से बचें। यात्रा टाल दें। भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको कामयाबी मिलेगी। किसी काम से संतुष्ट रहेंगे।

धनु राशि 

किसी रोचक कार्य में हिस्सा लेंगे। आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा। पारिवारिक अशांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। कानूनी मामले में अड़चन आ सकती है। संपत्ति के दस्तावेजी कामों में विशेष ध्यान रखें। धनहानि हो सकती है। किसी से तल्ख लहजे में बात न करें। बच्चे आपके विरोध में आ सकते हैं । कठिन दौर को धैर्य से सहन करें।

मकर राशि

मित्रों और परिजनों के साथ दिन गुजरेगा। पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। स्थायी संपत्ति से जुड़े आज सभी काम पूरे कर पाएंगे। करियर के लिए समय अनुकूल है। पढ़ने वाले युवाओं को लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लें।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

कुंभ राशि

मानसिक रूप से दुविधा में रहेंगे। जरूरी निर्णय लेने में परेशानी होगी। अनावश्यक खर्च से बचें। वाणी पर संयम बरतें। परिजनों से अनबन होने की आशंका है। छात्रों को एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा।परीक्षा में कामयाबी मिलने की संभावना है। आज करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अपनी किसी दिक्कत को परिवार से शेयर कर सकते हैं।

मीन राशि

आज उत्साह बना रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।ज्यादा खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। किसी के काम में दखल न दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...