1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 2 मई 2021 का राशिफल: इस राशि के जातक को मिलेगा प्रोफेशन में बढ़ावा, जानिए अपनी राशि का हाल

2 मई 2021 का राशिफल: इस राशि के जातक को मिलेगा प्रोफेशन में बढ़ावा, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुम्भ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आरंभ में विरोधी हावी रहेंगे एवं समय पर काम नही होने से तनाव रहेगा। आय स्थिर रहेगी एवं कार्यस्थान पर अन्यों से आगे रहेंगे। दिखावे से बचें, इससे नुकसान होने की संभावना है। अकेले रहने का मन होगा और खर्च अनावश्यक बढेंगे। बड़ी आमदनी के आसार है और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में सबसे आगे रहेंगे। उच्च शिक्षा वालों को आगे के निर्णय लेने में संशय बना रहेगा। शुगर, ब्‍लडप्रेशर एवं यूरिन विकार की समस्याएं हो सकती है। प्रेमी साथी से मधुर संबंध रहेंगे। दुर्गाजी को खीर का  भोग लगाएं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

वृषभ

शुरुआत अच्छी होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और योजनाएं सफल होगी। कार्य स्थान पर परेशानी आ सकती है लेकिन आय में वृद्धि एवं सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं का समाधान होगा। हालांकि व्यय की अधिकता के साथ विवाद की स्थितियां बन सकती है। व्यापार में बेकार की परेशानी आएंगी एवं नौकरी में समय अच्छा बितेगा। पढ़ाई से ज्यादा अन्य कार्य में मन लगेगा।

मिथुन

इस हफ्ते सुधार के साथ काम भी समय पर बनेंगे एवं विवाद भी थमेंगे। आय में वृद्धि होंगी और संतान से सुख की प्राप्ति होगी। बड़े लाभ के आसार बनेंगे और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। समय अनुकूल बना रहेगा, शनिवार को यात्रा सफल होगी और परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क

इस राशि के लोगों पर इस हफ्ते शनि की पूर्ण दृष्टि है। अज्ञात भय और चिंता बनीं रहेगी, किंतु आय भी अच्छी रहेगी। लेकिन काम की अधिकता रहेगी और समस्याएं खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है। शुक्रवार से आराम महसूस करेंगे और यात्राएं सुखद रहेंगी। न्यायलयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। प्रोफेशन-व्यापार में सामान्य बना रहेगा। नौकरी में परेशानी समाप्त होगी।

सिंह

इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य की अधिकता होगी। योजनाएं सफल होगी एवं काम समय पर पूरे होंगे। आय अच्छी बनीं रहेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और सप्ताहांत में सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगे। व्यापार में तेजी रहेंगी एवं नौकरी में स्थांतरण का योग बनेगा। अध्ययन व्यवस्थित रहेगा। कफ, सर्दी एवं जुकाम की समस्याएं हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शिवजी को दुध मिश्रित जल अर्पण करें।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कन्या

इस हफ्ते कार्य की अधिकता एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे। आय भी अच्छी बनीं रहेगी। परिवार भी अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यो में शामिल होने का मौका प्राप्त मिलेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा लेकिन संभलकर रहना होगा। कीमती सामान का नुकसान हो सकता है। मजाक में विवाद हो सकता है। कारोबार में गति रहेगी एवं नौकरी में तरक्की होगी। पढ़ाई व्यवस्थित होंगी। जोड़ों में दर्द एवं चोट लगने की समस्याएं हो सकती है। साथी का अनुचित व्यवहार होगा। पक्षियों के दाने की व्यवस्था करें।

तुला

हफ्ते के शुरुआत में आय में बाधाएं आ सकती है और कार्य समय पर नही हो पाएंगे। अनावश्यक समस्याएं आ सकती है। उसके बाद का समय अनुकूल है। अच्छी आय एवं शांतिपूर्वक समय बितेगा। मांगलिक कार्य बन सकता है और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। नाराज लोगों को मनाने में सफलता प्राप्‍त होगी। प्रसन्नता बनीं रहेंगी। व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में प्रभाव रहेगा। अनावश्यक कार्य करने में समय नष्ट होगा। पेट, यूरिन विकार एवं सर्दी की समस्याएं हो सकती है। साथी सहयोग करेगा। शिवजी को श्वेत पुष्प अर्पण करें।

वृश्चिक

इस हफ्ते का आरंभ अच्छा होगा। आय वृद्धि एवं अटके धन की प्राप्ति का योग है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। लेकिन कुछ दिक्कतें आ सकती है और परेशानियां पैदा करने वाला दिन रहेगा। बाद का समय अच्‍छा रहेगा सुबह से काम में गति आएंगी एवं आय में वृद्धि भी होगी। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। सप्ताहांत में भी खुशियों और विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में मामूली परेशानी आ सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

धनु

इस हफ्ते मंगल की पूर्ण दृष्टि एवं दशम चंद्र से काम समय पर होंगे एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और समस्याओं का निदान होगा। आगे थोड़ा कठिन समय हो सकता है। संभलकर रहें और क्रोध में निर्णय नहीं करें। सप्‍ताह के अंत में आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। व्यापार में सामान्य से अच्छा होगा एवं नौकरी में सप्ताहांत में प्रमोशन के मौके मिलेंगे। शिक्षा-पढ़ाई अच्छी चलती रहेंगी। सर्दी, बुखार, खांसी एवं आंखों की समस्याएं हो सकती है। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। पक्षियों के जलपात्र का दान करें।

मकर

इस राशि के लोगों की इस हफ्ते आय बेहतर एवं सुख सूचनाएं प्राप्त होंगी। कार्य समय पर होंगे एवं कार्यस्थान पर प्रशंसा की प्राप्ति होगी। धार्मिक आयोजन में जाने का मौका प्राप्त होगा और सरकारी कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होगी। सप्‍ताह के अंत में चिंता की वृद्धि होगी एवं गुप्त बातें बाहर आ सकती है। खर्च अधिक होगा। सतर्कता से कार्य करें। घर पर ही रहें। व्यापार तेज रहेगा एवं नौकरी में तनाव समाप्त होगा। पढ़ाई के लिए बाहर जाने वालों को सफलता प्राप्त होंगी। पेट, कमर एवं पैर में तकलीफ हो सकती है। साथी से हताशा मिलेगी। शाम के समय शिवालय की सफाई करें।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

कुंभ

इस हफ्ते अष्टम चंद्रमा कार्य में रुकावट एवं धन की कमी रहेंगी। सहयोग प्राप्ति नही होगी एवं परिवार में तनाव भी रहेगा। मंगलवार की दोपहर से मामूली राहत की प्राप्ति होगी। लाभ की वृद्धि होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होने के साथ मित्रों से सहायता भी प्राप्त होगी। सप्‍ताह के अंत में सफलता की प्राप्ति होंगी। व्यापार व्यवस्थित रहेगा एवं नौकरी में तनाव समाप्त होगा। पढ़ाई में बाधाएं समाप्त एवं मदद भी प्राप्त होंगी। दाएं तरफ पेट दर्द एवं रक्तचाप की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम में सफलता प्राप्त होंगी। जलपात्र का दान करें।

मीन

शनि-चंद्र की दृष्टि के चलते अटके कार्य में गति प्रदान होगी। चिंताएं कम होंगी एवं आय में भी वृद्धि होंगी। हालांकि विवाद की स्थितियां बन सकती है और  किराएदार या पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। बाद में आय में वृद्धि होंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में मामूली वृद्धि होगी एवं नौकरी में विवाद होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...