1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 अक्टूबर 2021 राशिफल : मंगलवार को इस राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, इनकी होगी तरक्की

5 अक्टूबर 2021 राशिफल : मंगलवार को इस राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, इनकी होगी तरक्की

5 अक्टूबर 2021 राशिफल (Horoscope 5 October 2021) : मंगलवार को सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र (Uttara Phalguni Nakshatra) व चन्द्रमा कन्या राशि (Moon Virgo)  में है। आज शुक्र व बुध तुला में है। सूर्य बुध प्रधान राशि कन्या में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर कन्या व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

5 अक्टूबर 2021 राशिफल (Horoscope 5 October 2021) : मंगलवार को सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र (Uttara Phalguni Nakshatra) व चन्द्रमा कन्या राशि (Moon Virgo)  में है। आज शुक्र व बुध तुला में है। सूर्य बुध प्रधान राशि कन्या में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर कन्या व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष (Aries) : मेष राशि के जातकों को आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। नए वाहन को लेकर सावधान रहें।

वृष (Taurus) : आज वृष राशि वाले अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। आज के दिन किसी से वाद-विवाद न करें। शत्रु पक्ष से आज सावधान रहें।

मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। किसी भी बात का बतंगड़ आज बिल्कुल न बनाएं।

कर्क (Cancer) : कर्क के राशि के जातकों को आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग बन रहा है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह (Leo) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। आज अपने मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या (Virgo) : मिथुन राशि वालों की सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रसन्न रहें। सब सही होगा। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

तुला (Libra) : आप आज अपनों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे। निवेश से संबंधित किसी भी काम को आज टाल दें तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं इससे आपको नुकसान होगा।

धनु (Sagittarius) : धनु राशि वालों की यात्रा सुखद एवं मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातकों को आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। धर्म से जुड़े किसी कार्य में पिता या उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज अपनी वाणी को किसी को दुखी करने का प्रयास न करें।

मीन (Pisces) : मीन राशि के जातकों को परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारियों का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। आज आपका स्थान परिवर्तन संभव है। खान-पान को असंयमित न होने दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...