HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी का किया बेरहमी से कत्ल, इस बात से था नाराज

करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी का किया बेरहमी से कत्ल, इस बात से था नाराज

करवा चौथ पति और पत्नी की प्रेम का प्रतीक होता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लेकिन दंतेवाड़ा में करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

दंतेवाड़ा। करवा चौथ पति और पत्नी की प्रेम का प्रतीक होता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लेकिन दंतेवाड़ा में करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के आपसी विवाद के बाद से इस घटना को अंजाम दिया गया।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मांझीपदर इलाके का है।  मृतका पत्नी मंजू लेकामी अपने घर गयी हुई थी। पति के बुलाने पर भी वह अपने पति के घर नहीं आ रही थी। इस बात से नाराज आरोपी पति मनीराम भास्कर अपने ससुराल पहुंचा और धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद से पति मौके पर फरार हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...