1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाषा से पहचानिए असली सन्त-महन्त, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनन्त : अखिलेश यादव

भाषा से पहचानिए असली सन्त-महन्त, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनन्त : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा इन दिनों बढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर सीएम योगी पर बड़ा हमला बोला है। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि, सन्यासी क्रोध नहीं करता है। जबसे भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है तबसे उनका संतुलन कुछ गड़बड़ा गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा इन दिनों बढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर सीएम योगी पर बड़ा हमला बोला है। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि, सन्यासी क्रोध नहीं करता है। जबसे भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है तबसे उनका संतुलन कुछ गड़बड़ा गया है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, भाषा से पहचानिए असली सन्त-महन्त, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनन्त…

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

दरअसल, गुरुवार को अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने या समाजवादियों ने कभी संतो, महंतों, साधुओं के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। अगर मुख्यमंत्री जी अपने ऊपर लेते हैं तो हम उन्हें मठाधीश मुख्यमंत्री कहेंगे।

सीएम योगी ने किया था पलटवार
बता दें कि, बीते दिनों गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर पलटवार किया। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वाले दुर्दांत माफिया और अपराधियों के सामने नाक रगड़ते थे। ये अपने संस्कार के अनुरूप धर्माचार्यों को माफिया बोलते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि औरंगजेब की आत्मा सचमुच इनके अंदर घुस चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...