1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अगर BJP फिर सत्ता में आई तो बदल जाएगा देश का संविधान, महंगाई और भीषण बेरोजगारी होगी : प्रियंका गांधी

अगर BJP फिर सत्ता में आई तो बदल जाएगा देश का संविधान, महंगाई और भीषण बेरोजगारी होगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची है। बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने देश के किसानों, आदिवासियों के मेहनत के बल पर हमारा देश बना है। देश की जनता अगर एकजुट नहीं होती तो हमे आजादी नहीं मिलती।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बालोद। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची है। बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने देश के किसानों, आदिवासियों के मेहनत के बल पर हमारा देश बना है। देश की जनता अगर एकजुट नहीं होती तो हमे आजादी नहीं मिलती। संविधान से आपको अधिकार मिला है। आपको वोट डालने का अधिकार संविधान ने दिया है। चुनाव के मौके पर दो बहुत जरूरी मुद्दों को अपने मन में रखे।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

देश का भविष्य क्या होगा और आपकी मेहनत और संघर्ष की सुनवाई हो रही है या नहीं। बहनें समझती हैं महंगाई कितनी बढ़ गई है। बेरोजगारी आज कितनी बढ़ गई है, यह एक बड़ी समस्या है। किसान भी महंगाई से जूझ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इन समस्याओं को छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, उसी सुलझाने की कोशिश कर रही थी। आदिवासियों को अपनी जमीन वापस दी गई।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि सरकार बदली तो बीजेपी आई। फिर राशन के चावल में कटौती होने लगी। गोबर की खरीदी बंद कर दी गई। बीजेपी (BJP) ने कोई सुविधा नहीं दी। कोई रोजगार नहीं। तो ऐसे भारत विकसित नहीं होगा। किसान कर्ज में डूब रहे हैं। कांग्रेस चाहती है एमएसपी कानून बन जाए। कांग्रेस की सरकार ने संस्कृति की रक्षा की है। बीजेपी (BJP) आपके अधिकारी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी (BJP) संविधान को बदलने की बात कर रही है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि बीजेपी की 10 सालों की सरकार में लोगों का जीवन नहीं बदला। बीजेपी (BJP) सरकार की नीयत सही नहीं है। बीजेपी (BJP) सच्चाई पर नहीं उतरेगी। देश में दिखावे की राजनीति हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...