HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव

समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के चित्रकूट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वो नहीं दे पाए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार मध्य प्रदेश के सीधी विधानसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सपा सरकार आएगी, जातीय जनगणना करवाएगी। उन्होंने कहा, समाजवादी लोग सरकार में आए थे तो ऐसी व्यवस्था थी कि अगर गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता था तो 24 घंटे में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का काम समाजवादी लोग करते थे। साथ ही कहा, जो लोग और दल के हैं वो अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन राम प्रताप हमारी गरीब जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश ने सफाई कर्मियों के प्रदर्शन पर बीजेपी सरकार को घेरा, बोले- मुख्यमंत्री जी पेट न झूठी तारीफ़ से भरता है, न झूठे प्रचार से

बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के चित्रकूट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वो नहीं दे पाए हैं। आज भी किसान गरीबी में है। हमें उम्मीद है पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई सब मिलकर समाजवादियों को जिताएंगे।

जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कोई कल्पना कर सकता है भारत इतना बड़ा देश है 140 करोड़ आबादी का और 5 परसेंट लोगों पर पूरी की पूरी धन दौलत है देश की। मुझे उम्मीद है जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना, महिलाओं को मोबाइल, प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप देने का किया ऐलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...