मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा यह बात यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने कबीर महोत्सव के मंच से कही। जिले की गोला तहसील में स्थित कबीरधाम में बुधवार को 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच से भाजपा नेताओं ने विपक्ष और जातिवादी राजनीति पर तीखा प्रहार किया।
लखीमपुर खीरी। मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा यह बात यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने कबीर महोत्सव के मंच से कही। जिले की गोला तहसील में स्थित कबीरधाम में बुधवार को 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच से भाजपा नेताओं ने विपक्ष और जातिवादी राजनीति पर तीखा प्रहार किया।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दो टूक कहा अगर मोदी-योगी का साथ छोड़ा, तो माथे पर टीका तक सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जनता की सुरक्षा योगी सरकार की देन है और दुनिया के किसी भी कोने में फंसा भारतीय मोदी सरकार के रहते सुरक्षित लौटता है। उन्होंने जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद को त्यागकर सिर्फ ‘राष्ट्रवाद’ के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना मुमकिन नहीं रहेगा।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि पहले पुलिस अपराधियों से खौफ खाती थी, जबकि आज योगी राज में अपराधी पुलिस के डर से कांप रहे हैं।कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। महोत्सव को सम्बोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र में विचार और दृष्टिकोण अलग अलग हो सकते है लेकिन असहमतियों का सम्मान होना भी बेहद आवश्यक है। हमें किसी के प्रति ऐसी वाणी का प्रयोग नही करना चाहिए जिससे किसी के मन मे घृणा का भाव पैदा हो। उन्होंने आगे कहा कि किसी को उसके पद से नही बल्कि उसके कर्मो से याद किया जाता है। समारोह के दौरान वीआईपी मूवमेंट को लेकर लखनऊ मार्ग तक कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस बल तैनात देखने को मिला।
रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी लखीमपुर