1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो आज ही इन चीजों से बना लें दूरी, बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें

हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो आज ही इन चीजों से बना लें दूरी, बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें

हाई कोलेस्ट्रॉल दिल पर बुरा असर डालता है। यह हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों को संकुचित और कठोर बना देता है।संकरी धमनियां ब्लड फ्लो को बाधित करती है जिससे दिल तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में दिक्कत होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हाई कोलेस्ट्रॉल दिल पर बुरा असर डालता है। यह हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों को संकुचित और कठोर बना देता है।संकरी धमनियां ब्लड फ्लो को बाधित करती है जिससे दिल तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में दिक्कत होती है। कई बार प्लॉक फट जाता है जिससे खून में थक्का जमने की संभावना बढ़ जाती है। अगर थक्का हार्ट की किसी धमनी में रक्त प्रवाह को पूरी तरह से रोक देता है तो हार्ट अटैक आ सकता है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

जिन लोगो का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है उन्हें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरुरी है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो डाइट में फल, सब्जियां और साबूत अनाज और हेल्दी फैट को शामिल करें। धूम्रपान से बचें। बीपी कोलेस्ट्रॉल स्तर और दिलकी सेहत का ध्यान रखने के लिए नियमित जांच कराएं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की दवा लें। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना है तो सबसे पहले कुछ ऐसी चीजें है जिनसे दूरी बना लेना बेहद जरुरी है।

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप फ्राइड फूड्स से परहेज करें। फ्राइड फूड्स में ट्रांस फैट पाया जाता है। खासतौर पर जब तेल का इस्तेमाल कई बार तलने में किया जाता है। जैसे पकौड़ी, फ्राइज, पिज्जा आदि तली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा सफेद फूड्स जैसे सफेद ब्रेड, पास्ता, चीनी और मैदा जैसी चीजों का सेवन करने से बचें। सफेद फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है जो तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है।इसके अलावा रेड मीट जैसे बीफ, पोर्क,भेड़ के मांस का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

इन चीजों का अधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।रेड मीट में खुदभी डायटरी कोलेस्ट्रॉल होता है जो शरीर में तेजी से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा दूध, दही, पनीर, मक्खन, क्रीम और घी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...