1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of black cardamom: ठंड से कंपकपाते रहते हैं तो काली इलायची शरीर को पहुंचाएगी गर्मी, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Benefits of black cardamom: ठंड से कंपकपाते रहते हैं तो काली इलायची शरीर को पहुंचाएगी गर्मी, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्दी अपना कहर बरपा रही हैं। कंपकंपा देने वाली इस ठंड में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से शरीर में इंफेक्शन बढ़ने लगते है। ऐसे में शरीर को ठंड से बचाने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरुरी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दी अपना कहर बरपा रही हैं। कंपकंपा देने वाली इस ठंड में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से शरीर में इंफेक्शन बढ़ने लगते है।
ऐसे में शरीर को ठंड से बचाने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरुरी है। ठंड के मौसम में शरीर को ठंड और बीमारियों से बचाने के लिए ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिसकी तासीर गर्म हो।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

ऐसे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में काली इलायची को लेकर दावा किया गया है कि सर्दी से बचने के लिए काली इलायची का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें मौजूद यौगिक शरीर को गर्मी प्रदान करते है। ये मसाला रक्त परिसंचरण और रक्तप्रवाह में सुधार करता है।

यह शरीर में कफ और वात दोष को बैलेंस करता है। डेली काली इलायची खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और पाचन बेहतर होता है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार काली इलायची एक बेहतरीन मसाला है। इसका सेवन सर्दियों में जरुर करना चाहिए। काली इलायची को फेनोलिक यौगिकों से भरपूर माना जाता है। जो शरीर में रक्त परिसंचरण के लिए अच्छी मानी जाती है।

बड़ी इलायची का स्वाद तीखा होता है। ये थर्मोजेनिक मानी जाती है। जो शरीर में गर्मी प्रदान करते है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते है। काली इलायची गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कार्य में सुधार कर सकते है और मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को उत्तेजित कर सकते है,जिससे शरीर को गर्मी मिलती है।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...