1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Hair care routine :दोमुंहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएँ ये केमिकल फ्री हेयर पैक

Hair care routine :दोमुंहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएँ ये केमिकल फ्री हेयर पैक

क्या आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं? अगर हाँ तो आज ये आर्टिकल आप के लिए है।  दोमुंहे बाल न केवल आपके बालों की खूबसूरती पर नेगेटिव असर पड़ता है बल्कि आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है।इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको शहद और केले की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक पके हुए केले के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं? अगर हाँ तो आज ये आर्टिकल आप के लिए है।  दोमुंहे बाल न केवल आपके बालों की खूबसूरती पर नेगेटिव असर पड़ता है बल्कि आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।

हैयर पैक बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको शहद और केले की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक पके हुए केले के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं। इसके बाद आप इन टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसी कटोरी में 2 से 4 स्पून शहद भी निकाल लीजिए।आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसे बनाने के बाद आप  इसे लगाने की विधि को अच्छे जान लीजिये आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेस्ट रिज़ल्ट के लिए  लगभग 30 मिनट तक इस पैक को लगाए रखें। आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेयर वॉश के लिए किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- यूपी के 5 शहरों में 7,452 करोड़ की 20 परियोजनाएं, लखनऊ समेत इन शहरों में बदलेंगे पार्किंग से लेकर बिजनेस हब तक

बालों के लिए फायदेमंद

इस हेयर पैक की मदद से आपको दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा केले और शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

 

 

पढ़ें :- गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...