1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. अगर आपके पार्टनर के खरार्टों से डेली खराब होती हैं नींद, खर्राटे कम करने के लिए फॉलो करें टिप्स

अगर आपके पार्टनर के खरार्टों से डेली खराब होती हैं नींद, खर्राटे कम करने के लिए फॉलो करें टिप्स

अधिकतर लोगो को सोते समय खर्राटे लेने की आदत होती है, उनकी इस आदत की वजह से आस पास के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से आपके साथ सोने वाले लाइफ पार्टनर की नींद खराब हो सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोगो को सोते समय खर्राटे लेने की आदत होती है, उनकी इस आदत की वजह से आस पास के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसकी वजह से आपके साथ सोने वाले लाइफ पार्टनर की नींद खराब हो सकती है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

अगर आपको भी खर्राटे लेने की दिक्कत है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो, कुछ आसान उपाय फॉलो कर सकते हैं। अगर आपने ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि पीठ की बल सोने से खर्राटे की आवाज सबसे ज्यादा आती है, लेकिन कुछ लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते। दरअसल इस पोजीशन में लेटने से जुबान थोड़ी पीछे की तरह हो जाती है, जिससे खर्राटे की आवाजें और तेज हो जाती हैं। इसलिए करवट लेकर सोएं।

कुछ लोगों को रात में बहुत अधिक खाना खाने की आदत होती है, और इसके बाद वो तुरंत बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। इसके अलावा डिनर टाइम में ज्यादा मिल्क प्रोडक्ट लेना भी काफी लोगों को पसंद आता है। इन सभी आदतों की वजह से खर्राटे की परेशानी पैदा होती है।

बाकी फंक्शन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीने की जरूरत पड़ती है। अगर डिहाइड्रेशन होगा सो इसकी वजह से गला, नाक और नेजल कैविटी में ड्राईनेस आ जाएगी। इससे इरिटेशन और सूजन पैदा हो सकती है, जो खर्राटे की आवाज बढ़ा सकती है।

सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाते होंगे, लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हॉट शॉवर म्यूकस को पिंघलाने का काम करते हैं, इसलिए आप खर्राटे से छुटकारा पाने के लिए ऐसा जरूर करें। इससे नाक और गला साफ हो जाएगा।वजन का बढ़ना, बहुत ज्यादा शराब पीना, बहुत ज्यादा थक जाना, नींद कम लेना, इस सभी कारणों से खर्राटे ज्यादा आते हैं. आपको पता लगाना होगा कि आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, तभी इसका सही उपाय खोज पाएंगे।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...